

बिलासपुर/ जिले के अफसरो को पता है कि रंगा खुश तो सब खुश इसलिए वे भी गणपति परिक्रमा फॉलो कर रहे। हल्ला है कि एक विभाग के हेड ने तो एक नेताजी के बंगलो में 90 लाख का सोफा और 35 लाख का पर्दा भेज अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली…
सबको पता है कि ऐसी खबरों का कोई सिर पैर तो होता नही, न कोई खुलकर कुछ बोलता क्योकि हमाम में… वाली बात है। पर बातों का क्या है वो तो बाहर आ ही जाता है चाहे कोई लाख करे चतुराई …
बिलासपुर में अफ़सरशाही का क्या हाल ये तो किसी से छिपा नही, अफसरो को पब्लिक को फेस करने और मीडिया के सवालों का जवाब देने में बड़ी तकलीफ है। बाकी सब कर ले रहे…
इसका तोड़ निकालने ज्यादातर अफसर तो अपना आसन चेम्बर के बजाय अटारी या खोपचे वाली जगह पर लगा ले रहे, उससे भी तकलीफ की बात ये है कि मीडिया वहाँ भी पहुच जा रहा…
फिलहाल 70 लाख सोफा और 35 के पर्दे की चर्चा शहर में जोरों पर है,




