ब्रेकिंग

एक्शन में निगम आयुक्त, महिला समृद्धि बाजार और नूतन चौक काम्प्लेक्स के बाद चांटीडीह सब्जी मंडी में चलाया हथौड़ा, सालो से कब्जाकृत 36 दुकानो को खाली करा कराया सील

Spread the love

बिलासपुर ,,,, महिला समृद्धि बाजार और नूतन चौक व्यवसायिक काम्प्लेक्स के बाद निगम प्रशासन ने शनिवार को शनिचरी चाटीडीह सब्जी मंडी के सालो से अतिक्रमित 36 दुकानों को खाली करा सील कर दिया! वही यहाँ शटर तोड़ कर रह रहे, 3 निर्धन परिवारों को अटल आवास में शिप्ट कराया गया है!
लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत निगम प्रशासन ने चाटीडीह सब्जी मंडी के पीछे 50 में से 36 दुकानों को खाली कराने दुकानों के शटर पर नोटिस चस्पा किया था! नोटिस की मियाद खत्म होने पर निगम प्रशासन ने अमले को मौके पर भेज कर सालो से कब्जा किये गए 36 दुकानों को खाली करा सील करने की कार्रवाई की, बताया जा रहा है! कि यहाँ केवल 14 दुकाने आबंटित की गई थी! 36 दुकानों में नेताओ और रसूखदार अफसर के रिस्तेदारो ने सालो से कब्जा कर रखा था!

फिर उठी शराब दुकान हटाने मांग

इस कार्रवाई के दौरान आसपास के नागरिकों और रहवासियों ने फिर यहाँ मुख्य मार्ग पर संचालित शराब दुकान को भी अन्यत्र हटवाने की मांग की, लोगो और कारोबारियों का कहना है! कि मुख्य समस्या सड़क किनारे संचालित सरकारी शराब दुकान से है! मदिरा प्रेमी बीच सड़क पर गाड़िया खड़ा कर शराब खरीदते है! पीते है औऱ आए दिन नशे में दंगा करते है! इन शराबियो के आए दिन लड़खड़ाते हुए सड़क पर तमाशा करने के कारण रोज जाम लगा रहता है! इससे राहगीरों को आवागम ने परेशानी होती है! और माहौल बिगड़ रहा है!

जुगल किशोर सिंह, उपयंत्री नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *