ब्रेकिंग

मौसाजी के दुकानों में जीएसटी की धाड़, सोमवार शाम से मंगलवार तक खंगाले जा रहे आय- व्यय के रिकॉर्ड

Spread the love

बिलासपुर..स्टेट जीएसटी की टीम ने कर चोरी के संदेह परब मौसाजी होटल्स के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दे दस्तावेज़, खाता-बही, बिक्री रजिस्टर, ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम, कंप्यूटर, लैपटॉप और कर्मचारियों के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 5 बजे टीमों ने एक साथ मौसाजी के सभी प्रतिष्ठानों में दबिश दी बताया जा रहा कि रात 2 बजे तक और फिर मंगलवार की सुबह टीमो ने दूसरी बार यहां पड़ताल की।बताया जा रहा कि सरकंडा गोलबाजार और मंगला चौक के दुकानों में अभी तलाशी जारी है।
डिजिटल और दुकानों के रिकार्ड के हार्ड कॉपी की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *