
0 घरों- घर उल्टी दस्त के संक्रमण से कराह रहे लोग

0 फिर वही नाले- नालियों के अंदर से गुजरे पाइप लाइन दोषी, अफसर निर्दोष
बिलासपुर। नगर पालिक रतनपुर की गैरजिम्मेदारना रवैये के कारण साल भर बाद फिर डायरिया के कहर से हाहाकार मचा है। हालात ये है कि दो दिन में 36 पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा कि रतनपुर के इलाके कर्रा, गिरजाबन, महामायापारा में फिर घरों- घर डायरिया का कहर है। मंगलवार को 23 और सोमवार को 13
पीड़ितों को उलटी दस्त की शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा कि यहां पिछले साल भी इसी तरह डायरिया का संक्रमण हुआ था, जिसमे 5 लोगो की मौत हुई थी, कारण वही है नाले- नालों के अंदर से गुजरे पानी के क्षतिग्रस्त पाइप लाइन जिसकी समस्या रतनपुर नगर पालिका में ही नही पूरे छत्तीसगढ़ की है, सालो पुरानी परंपरा है, गर्मी और बारिश के दौरान जब- जब डायरिया का संक्रमण होता है, असहाय अफसर पाइप लाइन को बदलने का दावा कर आमजनमानस के गुस्से को ठंडा करने ये दांव खेलते है, डायरिया खत्म होते ही दावे के दस्तावेज फिर जलविभाग के फाइलों में दबकर दम तोड़ देते है।
लोग पूछ रहे कि वो सरकार भी कहती थी कि विकास कार्यो के लिए पैसे की कोई कमी नही, ये सरकार भी यही हुंकार भरते नही तक रही, तो फिर क्या अफसर निकम्में है, तो फिर यही फेल्वर अफसर इन सरकारों को इतने प्यारे क्यो है, कि रिटायरमेंट के पहले ही इन्ही नेताओ की सिफारिश पर उनके संविदा की फाइलें सरपट दौड़ने लगते है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

