ब्रेकिंग

रेत की अवैध खोदाई , भंडारण , और आसमानी क़ीमत के विरोध में कांग्रेस का जलसत्याग्रह 2 को,

Spread the love

0 अरपा पर मंगला के पाट बाबा घाट में जल सत्याग्रह का ऐलान

0 जिलाध्यक्ष ने कहा प्रभावी अंकुश न लगा तो जिला कांग्रेस कमेटी करेगी सीधी कार्रवाई

बिलासपुर। कांग्रेस ने अब बारिश में रेत की अवैध खोदाई, भंडारण और रेत की बेलगाम कीमत के विरोध में बुधवार को “मंगला के पाट बाबा घाट में दोपहर ३ बजे जल सत्याग्रह का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने शासन प्रशासन से
रेत माफियाओं अंकुश लगा रेत की कीमते तय करने की मांग की । ताकि आमजन महंगाई के इस दौर में अपना खुद का आशियाना बना सके। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि रेत माफियाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी सीधी कार्रवाई करेगी।
अब कांग्रेस की टीमें प्रशासन को रेत माफियाओं के ठिकाने बताएंगे जहां रेत डंप कर रखा गया है। जिला अध्यक्ष ने रेत माफियाओं और जिम्मेदार पर पर्यावरण संरक्षण मंडल के नियमों को धता बता दबंगई करने का आरोप लगाते हुए
बलरामपुर में माफिया के इशारे पर कांस्टेबल की ट्रैक्टर से रौंदकर की गई हत्या का उदाहरण से प्रदेश और जिले में माफियाओं के आतंक और उनकी मनमानी पर अफसरों की सह का आरोप लगाते हुए कहा कि जब 15 जून से रेत की खोदाई पर ज़िला प्रशासन व पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से प्रतिबंध लग जाता है, तो प्रतिबंध के बाद भी किसके इशारे पर दिन रात अरपा सहित जिले की नदियों की अवैध खोदाई और परिवहन क्यो।
जब शहर में एक भी लाइसेंसी नही तो फिर जगह जगह रेत डंप करा माफिया डंके की चोट पर दुगने-तिगुने रेट पर रेत कैसे और किसकी सह पर बिकवा रहे। उन्होंने इस गोरखधंधे में खनिज विभाग के अधिकारी, मैदानी अमले और माफिया के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि अफसर दबंग कारोबारियो और माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय रेत को लावारिस हालत में जब्त करना बता कोटवार को सौपने की खबरे मीडिया में छपवा फिर उन्ही माफियाओं को जब्त रेत सौप दे जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *