
बिलासपुर। जिले के कोटवारों ने बुधवार को भूतपूर्व मालगुजारों द्वारा दी गई भूमि का मालिकाना हक प्रदाय करने समेत कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा ।

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में. कोटवारों ने वर्ष 1950 के पूर्व भूतपूर्व मालगुजारों द्वारा दी गई भूमि का मालिकाना हक प्रदाय करने, कोटवारों के पारिश्रमिक की विसंगतियो को संशोधन करते हुए एक पद एक नाम एक पारिश्रमिक दर घोषित करने, ब्रिटिश शासन काल से चले आ रहे उनके नीले वर्दी के रंग में बदलाव कर उन्हें भी भृत्य की तर्ज पर खाकी वर्दी प्रदाय करने।
बिलासपुर तहसील के ग्राम सेमरताल के कोटवार परमेश्वर दास मानिकापुरी पर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए उन्हें बर्खास्त करने के मामले में पटवारी और अन्य संबंधित कर्मचारियो के ऊपर भी कार्यवाही करने, ग्राम बसहा के कोटवार संतोष गंर्धव को हल्का पटवारी द्वारा गलत प्रतिवेदन दिए जाने के कारण बर्खास्त करने पर आपत्ति जता उक्त प्रकरण में पटवारी, सरपंच एवं तहसील के अधिकारियो कर्मचारियों पर भी उनकी संलिप्तता के आधार पर कार्यवाही करने की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!
UncategorizedAugust 21, 2026जब शिक्षा विभाग को नही मिल पा रहा स्थाई मुखिया, तो कैसे दूर होगी खराब रिजल्ट की समस्या, तेरह माह में बदल गए 3 डीईओ, ऊपर से 30 लाख का हल्ला…?



