ब्रेकिंग

डीएपी का टोटा छत्तीसगढ़ में ही नही पूरे हिंदुस्तान में है, यूरिया, सुपर फास्फेट और पोटाश का मिश्रण बनेगा डीएपी का विकल्प- डीएमओ गुप्ता

Spread the love

0 किसान डीएपी पर निर्भरता छोड़ नए विकल्प पर करे विश्वास

0 इस नए मिश्रण से होगी भरपूर उपज

बिलासपुर,,,, जिला विपणन अधिकारी शम्भू गुप्ता ने कहा कि जिले में डीएपी को छोड़ कर सभी प्रकार के खाद उपलब्ध है! डीएपी का टोटा छत्तीसगढ़ में ही नही पूरे हिंदुस्तान में है! उन्होंने किसानों को संदेश दिया कि यदि वे यूरिया में सुपरफास्टेट और पोटाश का मिश्रण कर छिड़काव करें तो ये मिश्रण किसानों के फसल के लिए कारगर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि यूरिया और सुपरफास्टेट की जिले में कोई कमी नही है! आवश्यकता इस बात की है! कि किसान डीएपी पर निर्भरता छोड़ उसके विकल्प को समझे यूरिया सुरफास्टेट और पोटाश का मिश्रण डीएपी का भी काम करेगा, पैदावार वैसे ही होगी जैसे डीएपी से होती है! कृषि विभाग के अफसरों के माध्यम से किसानों को इस बावत समझाइस दी जा रही है! कि वे डीएपी के बजाय सुपरफास्टेट यूरिया और पोटाश के मिश्रण का उपयोग अपनी फसल पर करे, इससे बेहतर उपज होगी!

शम्भू गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *