0 अफसर और ठेकेदार ऐसे मिलकर लगा रहे 15 वे वित्त आयोग के राशि की वाट
0 15 साल की जीवन अवधि वाली कंक्रीट सड़के 15 दिन में उधड़ धंस रही


बिलासपुर।नेता और अफसर निर्माण कार्य में गुणवक्ता से समझौता न करने रट्टा मार रहे है, और इधर ठेकेदारो द्वारा निर्माण कराए गए कंक्रीट सड़के हफ्ते-दस दिन में उधड़ने धसने लग रही जबकि सरकार ने सीसी सड़को की जीवन अवधि 15 साल निर्धारित की है। सिरगिट्टी के वार्ड नम्बर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने हाल ही में 15 वे वित्त की राशि से निर्मित सीसी सड़क के उधड़ने और दरारों की शिकायत निगम आयुक्त से कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

निगम आयुक्त से की गई शिकायत में सिरगिट्टी वार्ड नम्बर 10 गुरु गोविंद सिंह नगर के पार्षद पुष्पेंद्र ने बताया कि बजरंग चौक से मन्नाडोल रेल्वे लाईन तक 15 वें वित्त की राशि से हाल ही में ठेकेदार द्वारा बनवाई गई

कंक्रीट सड़क न सिर्फ अधूरा है बल्कि निर्माण कार्य मे गुणवक्ता के अभाव के चलते अभी से जर्जर हो गई है। इतना ही नही नई बनाई गई कंक्रीट रोड़ पर लंबी-लंबी दरारें नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने न तो नवनिर्मित सड़क पर पानी की तराई कराई और न ही सड़क के ज्वाईट की कटिंग कराई। जिसके कारण सड़क में जगह जगह दरारे नजर आ रही और सड़क जर्जर हो गई।
पार्षद ने बताया कि ठेकेदार ने एक तो गुणवत्ता विहीन कार्य कराया और ऊपर से सारे काम अधूरे कराए। पूरे सड़क का निर्माण नहीं कराया गया । गलियों के कांक्रीटीकरण का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

