ब्रेकिंग

अफीम की खेती के मामले में बड़ा अपडेट, पार्टी से मिले संकेत के बाद आरोपी निलंबित भाजपा नेता  गिरफ्तार, एनसीबी की भी हुई एंट्री, पूर्व सीएम भूपेश सक्रियता और विपक्षी नेताओं की बयानबाजी से गरमाया सियासी माहौल

Spread the love

0 कांग्रेस ने कहा भाजपा राज में नशे की खेती

0 विपक्ष के बयानों से गरमाई सियासत, डिप्टी सीएम साव को करना पड़ा पलटवार, बोले अपराध के साथ कांग्रेस की संलिप्तता जग ज़ाहिर है

बिलासपुर/ भाजपा के निलंबन के सन्देश के बाद आखिरकार अफीम की खेती मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो और बड़े इंसिडेंट हुए एक ओर जहां इस गम्भीर मामले में एनसीबी की एंट्री हो गई वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मौके पर जायजा लेने पहुचने से सियासत भी तेज हो गई।
छत्तीसगढ़ में इतने बड़े पैमाने पर नशे की खेती का ये मामला बेहद गम्भीर है,गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती का मामला उजागर होने के बाद पार्टी ने आनन- फानन में इस फजीहत से पिंड छुड़ाने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी ने सस्पेंड कर बड़ा सन्देश देने की कोशिश की। इज़के तत्काल बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आखिरकार आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करने गाव पहुच गई तो नेता समर्थकों और करीबी ग्रामीण गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस से भिड़ गए जमकर धक्कामुक्की और धराझुमटी कि खबर के बाद तनाव की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बताया जा रहा कि पुलिस को खेत में रेड के दौरान करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे मिले हैं। आरोप समोदा गांव के भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में चोरी-छिपे अफीम की खेती का है।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मामले में एंट्री के बाद छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चरम पर है , क्योकि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती का मामला बेहद गम्भीर है, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार में अफीम की खेती और भाजपा सरकार नशे का कारोबार का बयानबाजी कर सियासी भूचाल मचा दिया। इसके बाद आखिरकार
डिप्टी सीएम अरुण साव को पलटवार करना पड़ा उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी हो, गैरकानूनी काम करने वालो पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ‘अपराध और अपराधियों को संरक्षण कांग्रेस पार्टी देती है, अपराध के साथ कांग्रेस की संलिप्तता जग ज़ाहिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *