
बिलासपुर। ड्रिंक एण्ड ड्राइव डिक्की में तो नहो है फाइटिंग या कोई आपत्तिजनक सामान ये चेक करने सिटी कोतवाली टीआई विवेक पाण्डेय ने गांधव चौक पर बुधवार देर रात तक स्टाफ के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सड़क के दोनों ओर चौराहे पर खड़ी पुलिस अमले को देख हड़कम्प मचा रहा।

टीआई श्री पाण्डेय के निर्देश पर एक-एक गाड़ी को रोककर गाड़ी के डेश बोर्ड, कबड, ड्राइविंग सीट, पीछे सीट और डिक्की को खोलकर तलाशी ली गई, गाड़ियों के कागजात और वाहनधारको के लाइसेंस चेक किये गए।
चौक पर चेकिंग के दौरान एक लड़की स्कूटी में फर्राटे भरते कान में मोबाइल दबा बात करते पुलिस को सामने देख हड़बड़ा गई। टीआई ने उसे रोककर गाड़ी किनारे लगवा मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जुर्माने की चेतावनी दी, तो लड़की सॉरी अंकल प्लीज सर कहकर गिड़गिड़ाने लगी, टीआई ने उसे समझाइस और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
000

एसएसपी साहब के निर्देश पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजनमानस को ट्रफिक नियमो का पालन कराने विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही ताकि मादक पदार्थ, हथियार जैसे जिचो को पकड़ा जा सके।
विवेक पाण्डेय
टीआई, सिटी कोतवाली बिलासपुर



