0गरियाबंद में स्कूल बंद करने से गरमा रहा माहौल
0कक्षा छोड़ सड़क पर बैठकर पढ़ाई कर रही छात्राएं


गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्कूली छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन हिट रहा, फिंगेश्वर कन्या स्कूल की छात्राएं अपनी मांगों को लेकर कक्षा छोड़ सड़क पर बैठकर पढ़ाई करते दिखी। उनका ये आरोप है कि शासन- प्रशासन के इस फैसले से उनकी पढ़ाई ठप हो गई है, सवाल उनके भविष्य का है… शासन के आदेश पर नियमितीकरण के दौरान फिंगेश्वर शासकीय कन्या स्कूल को ठाकुर दलगंजन बॉयज हाईस्कूल में मर्ज कर यहां शिफ्ट कर दिया गया, इस फैसले से आक्रोशित छात्राओं ने महासमुंद मार्ग पर सड़क पर ही किताब-कॉपी खोलकर कक्षाएं शुरू कर दीं। उनका कहना है कि वे किसी भी हालत में लड़कों के स्कूल में जाकर पढ़ाई नहीं करना चाहतीं, छात्राओं के सड़क को घेरकर क्लास लगाने के कारणसड़क के दोनों ओर से आवाम रूक गया, जाम लग गया। लोग छात्राओं को सड़क पर बैठकर पढ़ाई करते देख हैरान रह गए,प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कन्या शाला को बहाल न करने तक इसी तरह सड़क पर पढ़ाई करने का ऐलान भी कर दिया।

छात्राओं द्वारा सड़क जाम करने की सूचना पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के अफसर दौड़े भागे मौके पर पहुँचे और छात्राओं को समझाइस दे मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्राओ ने कहा दिया कि मामला उनके भविष्य और सुरक्षा का है। पालक और ग्रामीणो ने भी
छात्राओं के आंदोलन का समर्थन कर दिया, अफसर आंदोलन को खत्म कराने भरसक कोशोष कर रहा पर आसपास के गर्मिनो और जनप्रतिनिधियों के आंदोलन से जुड़ने से प्रशासन सकते में है। वे उच्चपदस्थ अफसरों को पूरे मामले, घटनाक्रम और उनके आक्रोश से अवगत करा दिशा निर्देश मांग रहे हैं…
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
तो क्या सरकार की शिक्षा व्यवस्था केवल करोड़ो के होर्डिंग्स पर ही चल रही है ? क्योकि सरकार का तो नारा है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ तो फिर कन्या स्कूल को ब्वॉयज़ स्कूल में शिफ्ट करने की हिमाकत क्यो, कैसे दूरदराज से आने वाली बेटियां उतनी दूर जाएंगी वो भी ब्वॉयज़ स्कूल में…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…
UncategorizedJuly 13, 2026सेंट्रल जेल के बाद अब बाल सम्प्रेक्षण गृह में सनसनीखेज वारदात, प्रहरी के हाथ – पैर बांध मुह में कपड़ा ठूंस हत्या कर 4 बाल आरोपी फरार…कानून व्यवस्था के हालात को लेकर फिर उठे सवाल…
UncategorizedJuly 13, 2026तत्कालीन कांग्रेस शासनकॉल के पीएससी घोटाले के सवाल पर हिचकिचाएं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, लेपर लीक कांड पर जोर कहा 21 मौतों के बाद भी अफसोस जाहिर करने सामने नही आये देश के शिक्षा मंत्री…
UncategorizedJuly 12, 2026आखिर वो कौन सी ताकत है जो जोन अध्यक्ष की शिकायत और सदन में मामला उठने के बाद चबूतरे पर दुकान तनवा रहा, मामला व्यापार विहार में सब्जी बेचने के लिए आबंटित चबूतरे पर अवैध निर्माण का…

