
बिलासपुर । इसको कहते है आ बला पकड़ गला, कोनी पुलिस ने सेमरताल में भाजपा नेता के खेत से जुआ पकड़ उल्टे फजीहत बुला ली। कोई कह रहा लाखो का जुआ था पुलिस दाबी कर 1 लाख 13 हजार का बता रही, कोई कह रहा 3-4 भाजपा के बड़े नेता के बेटा और भाई थे उन्हें बचा लिया गया, पुलिस बता रही 17 जुआरी पकड़ाए है। रही-सही कसर थानेदारके खड़ूसपन टसल और कारगुजारी ने निकाल दी। जो पहले तो यह कहकर कुछ भी कहने से कतराते रहे कि उन्होंने डीएसपी को डिटेल भेज दिया है, उन्हें नही मालूम कौन भाजपा नेता के बेटे-भाई है।
और उससे भी संदेहजनक ये रहा कि दोपहर पकड़े गए जुआ फड़ की जानकारी देर रात तब ग्रुप में सार्वजनिक की गई जब मीडिया ने इसकी जानकारी मांगनी शुरू कर दी। और इससे भी संदेहजनक ये है कि पकफे गए जुआरियों की फोटो नही फोटो की एक कतरन डाली गई है। जिसमे उन जांबाज अफसरों और स्टाफ की तस्वीर तक नही जिन्होंने अपनी जान और वर्दी को जोखिम में डालकर इन जुआरियों को पकड़ा है। क्योकि आमतौर पर पुलिस फड़ और आरोपियों के मौके और थाने का फोटो डालती है।
सबको पता है कि पुलिस जुआ पकड़ती क्यो है, और फड़ से जब्ती के अनुपात और दर्शाने का पुलिस का अपना फार्मूला होता है।
कुल मिलाकर हर बार की तरह इस बार भी पुलिस पर लाखो के जुआ फड़ की सूचना पर महज 1 लाख 13 हजार की जब्ती दर्शाने, नेताओ और बड़े घरों के लोगो को बदनामी से बचाने मांडवाली कर उनका नाम हटाने, माहौल और माल बनाने के लिए खिंचे गए तस्वीरों में काट- छांट कर पूरी कार्रवाई की वही एक ही कटी फोटो डालने समेत अनेक तरह के सवाल उठाए जा रहे है।

इन जुआरियों गिरफ्तार करना बताया जा रहा
- रामभजन साहू पिता अच्चा राम साहू उम्र 45 साल निवासी अशोक विहार सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- लाला राम साहू पिता हरिराम साहू उम्र 45 साल निवासी लिंगियाडीह सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- दुर्गेश मानिकपुरी पिता लक्ष्मण दास उम्र 37 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- डोमन राजपुत पिता तारूसिंह राजपुत उम्र 37 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- भागवत साहू पिता शंकर उम्र 42 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- बसंत राजपूत पिता बद्री सिंह राजपुत उम्र 32 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- रामेश्वर वर्मा पिता रामदयाल उम्र 43 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- विनय शर्मा पिता स्व अजय शर्मा अर 34 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- मनोज सिंह पिता चत्तूर सिंह उम्र 38 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
- गणेश बर्मा पिता रतनलाल वर्मा उम्र 32 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- प्रतीक यादव पिता ब्रम्हाचंद यादव उम्र 32 साल निवासी रामायण चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- उत्तम देवागन पिता लखन लाल देवांगन उम्र 35 साल निवासी चिंगराज पारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- लक्ष्मण साहू पिता सोनू लाल उम्र 28 साल निवासी चिंगराज पारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
- नीरज पिता राजेश्वर सोनी उम्र 35 साल निवासी जिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर
- अंकुश पिता महेश गुप्ता उम्र 45 साल निवासी चाटीडीह सरकण्डा जिला बिलासपुर
- विजेन्द्र मिश्रा पिता राममनोहर उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकण्डा धाना सरकण्डा जिला विलासपुर
- अनिवेश रजक पिता जय रजक उम्र 29 साल निवासी तेली पारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर
00000000000
मैंने लिखापढ़ी कराने के बाद पूरी डिटेल डीएसपी को भेज दी है, कौन नेता का बेटा, भतीजा, भाई है, नही जानता 1 लाख 13 हजार का जुआ फड़ और 17 जुआरी पकड़े गए है, जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, आप डीएसपी से जानकारी ले लीजिए।
राहुल तिवारी टीआई कोनी थाना
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

