
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लालस्याही की लगातार धमक के बाद भी भ्र्ष्टाचार थमने का नाम नही ले रहा। एसीबी ने फिर स्वास्थ्य विभाग के अकाउंटेंट को 54 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरदबोचा।पिछले 7 माह के दौरान जिले में एसीबी की ये 6वीं कार्रवाई है।
यहां स्वस्त्य विभाग के ही रिटायर्ड पर्यवेक्षक ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की कि उन्होंने अपनी सेवाकाल के दौरान की ग्रेच्युटी और अन्य राशि निकलवाने उसी बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी से मुलाकात की जहा से वे गत 30 जून को रिटायर हुए।


एकाउंटेंट ने उन्हें ग्रेच्युटी राशि निकलवाने के लिए आवेदन दिया तो एकाउंटेंट ने इस काम के एवज में उससे 61 हजार रूपये रिश्वत मांगा जबकि 7 हजार रुपये वह पहले ही दे चुका है, एसीबी ने सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की रणनीति तय कर तय योजना के तहत रिटायर्ड पर्यवेक्षक को रिश्वत की शेष रकम 54 हजार रुपये देने अकाउंटेंट के पास भेजा। इशारा मिलते ही इस एसीबी की टीम ने रकम समेत अकाउंटेंट को पकड़कर हाथ धुलाया तो नोट पर लगे केमिकल से अकाउंटेंट के हाथ रंग गया और वह पकड़ा गया। एसीबी ने रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी अकाउंटेंट को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर लिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

