ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!

Spread the love

बिलासपुर । सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी के श्मशान घाट से देर रात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य लोगो की तस्वीरें लेकर तंत्र क्रिया करने की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया। ये मामला तब उजागर हुआ जब तन्त्रपूजा के दौरान ग्रामीणों ने


एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया मामले के 3 आरोपी फरार बताए जा रहे। मिली जानकारी के मुताबिक कहे या चल रही खबरों की कहे क्योकि जिम्मेदार अफसर काल नही रिसीव नही कर रहे। बताया जा रहा कि जेल में बंद चाकूबाजी के आरोपी के जमानत के लिए श्मशान घाट में तस्वीरे रखकर तंत्र-मंत्र किया जा रहा था। ग्रामीणों को देख अफ़रा तफरी मची सब भागने लगे इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया पर 3 फरार हो गए।

पूरा घटनाक्रम शुक्रवार 7 अगस्त की रात देवरी श्मशान का बताया जा रहा  कि देर बियाबान मरघट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद गाँव वाले एकजुट होकर उन्हें पकड़ने के लिए दौडे तब 1 पकड़ाया पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही, पुलिस ने श्मशान से मृत मछलिया, नींबू, सिंदूर और पूजा सामग्री भी बरामद किया है। इस श्मशान में इस तरह का ये दूसरा मामला है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *