ब्रेकिंग

बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!

Spread the love

0 बिल्हा, कोटा, तखतपुर के जनपद सीईओ और रतनपुर नगर पालिका के सीएमओ को नोटिस

0 बोले डिप्टी सीएम की समीक्षा बैठक से बड़ा कौन सा फोरम है…

बिलासपुर/ शनिवार को न्यायधानी के कलेक्ट्रेट सभागृह में डिप्टी सीएम अरुण साव ने विभागों के कामकाज की समीक्षा की। पीएचई के अफसरो ने 219 गावो के जलजीवन मिशन का काम पूरा कर पंचायतों को सौंपने का दावा किया तो मंत्री श्री साव ने बिल्हा, कोटा, तखतपुर के जनपद सीईओ और रतनपुर नगर पालिका के सीएमओ की खोजबीन की पता चला चारो नदारद। भड़के मंत्री ने चारों को नोटिस जारी करने निर्देश दिया है।
मंत्री श्री साव ने कहा कि ये इतने बड़े हो गए, डिप्टी सीएम की समीक्षा बैठक से बड़ा कौन सा फोरम है…? सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करें कि वे ऐसे कौन से शासकीय कार्य मे रत है।

किसकी लापरवाही पता लगाएं

बरतोरी- मोहतरा के हाल ही में नवीनीकृत कराये गए सड़क के बीचोबीच बिजलीं खम्भे के मामले पर आक्रोश जताते हुए डिप्टी सीएम ने जिला पंचायत सीईओ को मौका मुआयना कर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा।

आइंदा शहर न हो ऐसे बेबस, कार्ययोजना बना रोके जल भराव

मंत्री श्री साव ने कहा कि जलभराव और नागरिकों की बेबसी का हाल विलासपुर ही नही पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा अगले साल की बारिश में ऐसा न हो कार्ययोजना बनाकर अमल में लाइये।

फिर बोले पैसे की कमी नही मातहतों और ठेकेदारों को करें रिचार्ज

मंत्री ने कहा कि विकास के लिए पैसों की कोई कमी नही है। सारी प्रक्रिया कर ले मातहतों और ठेकेदारों को रिचार्ज कर ले बारिश खत्म होते ही काम दिखना चाहिए।

मांगा मल्हार- रतनपुर का मास्टर प्लान

मंत्री ने निर्माण कार्यो की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समय बदल गया है आप लोग अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाइये, पुराना ढर्रा छोड़ दूरगामी योजनाएं बनाइये ताकि समय और पैसे का सदुपयोग हो।

बिजलीं विभाग को फटका

मंत्री ने कहा कि बिजलीं पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है, ट्रांसफार्मर या लाइन की मरम्मत कर हाथ झाड़ने के बजाए ठोस कार्ययोजना बना काम करिए कराइये ताकि समस्या ही न हो।


लो कल लो बात…, संसदीय कार्यकाल के कार्य अभी तक बेहाल

मंत्री ने समीक्षा के दौरान अफसरो को धो डाला। उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि उन्होंने अपने संसदीय काल मे जिन कामो को मंजूरी दी थी वो आज तक नही हुए जो हुए वे बेहद घटिया है ये सब ठीक करे।
इसके अलावा उन्होंने वीवी रामजी, जलसंरक्षण, खाद बीज, मौसमी बीमारी और नशा रोकने विशेष अभियान चलाने निर्देश दिए।

अरुण साव, डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *