ब्रेकिंग
Uncategorized

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष का दिखा असर, साढ़े 6 करोड की लागत से होगा बिलासा देवी एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार

बिलासपुर / हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के आंदोलन का असर दिखाई दे रहा। पीडब्ल्यूडी ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के टर्मिनल विस्तार का टेंडर जारी कर दिया है।लगभग 6:50 करोड रुपए की लागत से 22000 वर्ग फीट में प्रस्तावित निर्माण में लगभग 16000 वर्ग फीट निर्माण केंद्रीय रूप से वतना खुला होगा।

अभी बिलासपुर एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन 1980 के दशक के पुराने भवन में कायाकल्प के बाद संचालित है यहां से 72 सीटर विमान ऑपरेट किया जा रहा पर
डिपार्चर हाल में 72 लोगों के बैठने की भी सुविधा नहीं है। अराइवल हॉल का हाल और भी बुरा है यहां 30- 35 कुर्सियां है जिसके कारण जाम के हालात रहते है।
टर्मिनल भवन के अंदर टी स्टॉल और अव्यवस्थित टॉयलेट आदि है। इसी के अंदर विप लॉन्च भी है और इससे जुड़ा हुआ एयरपोर्ट प्रबंधन का ऑफिस भी। कुल मिलाकर वर्तमान टर्मिनल भवन अत्यंत छोटा है कहा जा रहा कि इसी के चलते इंडिगो जैसी बड़ी कंपनिया यहां उड़ान सेवा आरंभ करने तैयार नही होते।

बताया जा रहा कि प्रस्तावित भवन वर्तमान भवन के आगे एयरपोर्ट गेट से जगह बनाया जाएगा। इसका आकार लगभग 22000 वर्ग फिट होगा और 16000 वर्ग फीट क्लोज एरिया होगा जिसमें पूरा का पूरा डिपार्चर हाल शिफ्ट हो जाएगा और पुराने टर्मिनल भवन को केवल अराइवल हाल के रूप में उपयोग किया जाएगा।
हवाई सुविधाजन संघर्ष समिति ने टेंडर का भली-भांति प्रचार प्रसार करने व अच्छी गुणवत्ता से काम करने वाले ठेकेदार से काम कराने कहा है। बताया जा रहा कि निविदा डालने की अंतिम तिथि 21 अगस्त और निविदा खोलने की तिथि 27 अगस्त को निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button