ब्रेकिंग

ठगों की हिम्मत तो देखिए पुलिस का भी नही खौफ, मुख्यालय की डीएसपी के नाम फर्जी वाट्सअप अकाउंट बना परिचित से ठगी की कोशिश

Spread the love

0 फेक व्हाट्सप एकाउंट बना डीएसपी का बेच रहा था फर्नीचर

0 मैसेज देख ठनका परिचित का माथा, कॉल कर की पूछताछ फिर भेजा स्क्रीन शॉट

बिलासपुर/ बदमाशो और ठगों में पुलिस का भी खौफ नही। दुस्साहसी ठगों ने बिलासपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP रश्मित कौर चावला के नाम पर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बना ठगी की कोशिश की।

DSP ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि फ्रॉड उनके नाम पर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बना उनके वॉट्सऐप से उनके परिचितों को मैसेज कर फर्नीचर बेचने समेत कई तरीकों से पैसों की डिमांड कर रहे है।
इस बात की जानकारी उन्हें उनके परिचित कौशलेंद्र कुमार ने
स्क्रीन शॉट भेजकर दी तब उन्हें इसका पता चला।
कौशलेंद्र को तो पता है कि, DSP का स्टेटस क्या है। इसलिए वे ठगों के झांसे में आने से बच गए, और उन्होंने सीधे DSP से चर्चा कर उन्हें इसकी जानकारी दे दी।
बात बदमाशो और ठगों के हिम्मत की है, जब वे पुलिस के अफसरों को नही बख़्श रहे तो आम आदमी का क्या होगा इसलिए सतर्क रहें गाइडलाइन का पालन करें यही एकमात्र बचाव का रास्ता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *