

0पढ़ावत है ददा पढ़ावत है दाई… टाइप है बिजलीं व्यवस्था का हाल,

0 विधायक, कलेक्टर और केंद्रीय राज्यमंत्री ने हड़काया फिर भी सुधार नही,
बिलासपुर / निजीकरण से व्यवस्था में सुधार के दावों के ये हाल है। नगर विधायक, कलेक्टर से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री सब हड़का चुके पर चरमराई विजली व्यवस्था नही सुधरी, इधर बिजली कटौती से आक्रोशित सकरी व्यापारी संघ ने बुधवार को सकरी बंद कर बिजली दफ्तर का घेराव किया। व्यापारी संघ के आह्वान पर कारोबारियो ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बिजली व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया।

व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिना पूर्व सूचना के लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप हो जाते हैं, ग्राहकों को परेशानी होती है और छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत और मांग के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण व्यापारियों को आंदोलन और बन्द का आयोजन करना पड़ा।

आक्रोशित कारोबारी नारेबाजी करते बिजली कार्यालय का घेराव करने पहुँचे और जमकर नारेबाजी कर अधिकारियों से नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। व्यापारी संघ ने कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारियों का नहीं, बल्कि पूरे सकरी क्षेत्र के लोगों की समस्या को लेकर किया जा रहा है। संघ ने साफ किया है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कारोबारियो और यहां के रहवासियों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती से कारोबार ठप पड़ा है, आमजन का जीना मुहाल है।



