ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा पर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने किया गुरु पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन, ॐ नमः शिवाय नमः ॐ गुरुवे नमः और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजा परिसर

Spread the love

बिलासपुर | गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा महात्मा रामभिक्षुक चौक, अशोक नगर में गुरु पूजन महोत्सव एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।


प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोले शंकर का पंचामृत, बिल्वपत्र, गंगाजल, चंदन, पुष्प आदि से अभिषेक करते हुए श्रद्धालुओं ने कल्याण, शांति, आरोग्यता और आध्यात्मिक उन्नति की प्रार्थना की। इस आयोजन से सम्पूर्ण वातावरण ॐ नमः शिवाय के दिव्य गूंज से गुंजायमान हो उठा।

गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान मानते हुए उपस्थित जनों ने महात्मा रामभिक्षुक महाराज के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। सायंकालीन भजन संध्या में राजेंद्र शास्त्री और सोनू गौरहा ने शानदार भक्तिमय भजन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद
सामूहिक महाआरती आरती कर श्रद्धालुओं ने सद्गति, सत्पथ एवं शिव कृपा की कामना की। महाआरती के बाद भोग प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, गणेश शास्त्री, विजय शर्मा, नारद साहू, राजेश्वर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, घनश्याम शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, अविरल शर्मा, राजीव शास्त्री, सुरेन्द्र शर्मा, लक्की शास्त्री, सतीश तिवारी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *