ब्रेकिंग

पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट की परीक्षा में फर्जीवाड़ा, मुन्नाभाई की तर्ज पर परीक्षा हॉल में पेपर दे रही और बाहर ऑटो में बैठकर सवालों का ऑनलाइन जवाब दे रही युवती को एनएसयूआई ने पुलिस को सौपा

Spread the love

बिलासपुर । अब तो कहना पड़ेगा कि बिलासपुर में जो न हो वो कम है, एनएसयूआई से जुड़े युवाओं ने पीडब्ल्यूडी की परीक्षा में नकल का मामला पकड़ा है।एग्जाम हाल में परीक्षा देने बैठी परीक्षार्थी के पास से कैमरे भी बरामद हुए है जिसके जरिये बाहर ऑटो में बैठी उसकी साथी उसे वीडियो कॉल के माध्यम से सवालों का जवाब बता रही थी।

पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा पंडित देवकीनन्दन मुक्तिधाम के सामने के शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल के सेंटर का है जहां रविवार को PWD की परीक्षा आयोजित की गई थी, इस दौरान एनएसयूआई से जुड़े युवाओं ने ऑटो में बैठी युवती की गतिविधियां संदिग्ध होने पर उसकी निगरानी की, और फिर उसे धर दबोचा, इसके बाद उन्होंने परीक्षा हॉल के अंदर मुन्ना भाई स्टाइल में पेपर दे रही युवती को भी पकड़ा। और दोनो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरक्षण की आर और ऊपर से ऐसे नकल यही वजह है कि योग्य विद्यार्थियों को योग्यता होने के बाद भी जॉब नही मिल पा रहा युवक- युवतियां कुंठाग्रस्त होते जा रहे, उनक्स हक मारा जा रहा, पकड़े गए तो पकड़े गए नही तो ये पास होते और इन्हें जॉब भी मिल जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *