
0 घायल नाबालिग ने जिला अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

0 कहा जा रहा कन्फ्यूजन और रंजिशवश मार दिया चाकू,
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के शांत शहर न्यायधानी के चर्चित जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक नाबालिग की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग सुनील बांधे जब खाना खाकर घर के बाहर निकला तो वहाँ दो पक्ष में विवाद चल रहा था। इसी बीच आरोपियो ने सुनील को दूसरे पक्ष का साथी समझ उस पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सीने और बाएं हाथ में गम्भीर चोट आने के कारण वहा मौजूद उसके साथी उसे खून से लथपथ अवस्था मे सिविल लाइन थाना लेकर पहुंचे, पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाने कहा लेकिन जिला अस्पताल पहुचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विजय बांधे ने बताया कि सुनील का किसी झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था, रंजिशवश उसे निशाना बनाया गया। सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के परिजन
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन सम्हाले…? मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में 4 दिन बाद भी पार्टी – संगठन ने नही लिया संज्ञान… कहा आपसे न उम्मीद
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



