ब्रेकिंग

सुपर प्रभारी मंत्री-4, मामला ट्रांसफर फर्जीवाड़े का, कौन बोल रहा सच- कौन झूठ, तो क्या चतुर्थ श्रेणी को पागल कुत्ते ने काटा , फिर क्यो कर रहे स्थानांनतरण रोकवाने आवेदन

Spread the love

बिलासपुर/ जिला मुख्यालय के नजूल अधिकारी और स्थापना शाखा के प्रभारी एसएस दुबे की माने तो प्रभारी मंत्री के अनुमोदन सूची में कोई फर्जीवाड़ा नही हुआ है। वे कह रहे कि जिस महिला कर्मी का बिल्हा मोहतरा से तखतपुर सिंघनपुरी ट्रांसफर हुआ जिनका नाम 10 कि सूची में 11 वे नम्बर पर है, वह प्रशासनिक आदेश पर हुआ उसके लिए आवेदन की जरूरत नही है। पर कोटा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का क्या जिसका ट्रांसफर आपसी सहमति से होना बताया जा रहा। यदि उसने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है ये ट्रांसफर उसके आवेदन पर हुआ है, तो फिर वह अपना स्थानांनतरण रुकवाने अफसरों और मंत्रियों से गुहार क्यो लगा रहा।अब उस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के इस आवेदन की इस प्रति को देखिये…

और ये है वो ट्रांसफर आदेश जिसमे उसका ट्रांसफर आपसी सहमति से उसके गृहग्राम कोटा से बिलासपुर तहसील करना दर्शाया गया है…
फिर सच है क्या आरोप गम्भीर है शोषल मीडिया का जमाना है अफसर,नेता, मंत्री सब तक खबरे पहुच रही सब देख और पढ़ रहे पर अभी तक न इस फर्जीवाड़े के आरोपो पर शासन- प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया न विपक्ष ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया दी…

एसएस दुबे, नजूल अधिकारी एवं स्थापना प्रभारी जिला मुख्यालय बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *