ब्रेकिंग

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एक्शन में, बोले मंगलवार तक पुराना किराया पटा करा लें एग्रीमेंट, नहीं तो सील करेंगे दुकान

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने वक्फ की सम्पत्ति पर कारोबार कर रहे कारोबारियो को मंगलवार तक पुराना किराया जमा कराने अल्टीमेटम दिया है।
स्वामी विवेकानन्द उद्यान के सामने मस्जिद से लगे परिसर पर मेनरोड में वक्फ की दुकानें है, यहां के कारोबारियो ने विगत कई वर्षों से दुकान का किराया ही नही पटाया, डॉ.राज ने पिछले बार इन दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई फिर भी दुकानदारों ने किराया नहीं दिया । अब वक्फ बोर्ड द्वारा आखिरी अल्टीमेटम मंगलवार तक का दिया गया है गर मंगलवार तक पुराना किराया क्लियर करा एग्रीमेंट नहीं कराया गया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

सलीम राज
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *