
बिलासपुर । जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक नाबालिग की हत्या के बाद पुलिस ने बस्ती में रातभर छापेमार कार्रवाई कर 9 आरोपियो से घातक हथियार व अवैध शराब जब्त कर गिरफ्तार कर लिया।


लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा मिनी बस्ती में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक सघन छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने रात 12 बजे के बाद पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों और उनके ठिकानों पर दबिश दी। उन घरों को टारगेट किया गया जहाँ से आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दर्जनभर से अधिक मकानों में जांच के दौरान एक आरोपी के घर से अवैध शराब जब्त की गई, जबकि तीन अन्य के पास से घातक हथियार – चाकू और चापड़ – बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से *कई आरोपी पूर्व में डकैती, चाकूबाजी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहे…
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
1. मुकेश उर्फ गोला पिता दरबारी लाल (28 वर्ष)
2. देव सिदार पिता स्व. राज सिदार (20 वर्ष)
3. दीपक बंजारे पिता स्व. कृष्णा बंजारे (28 वर्ष)
4. अभिषेक डिगे पिता स्व. होरीलाल (24 वर्ष)
5. स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (19 वर्ष)
6. सुभाष कुर्रे पिता स्व. छन्नु लाल (22 वर्ष)
7. संतोष यादव पिता स्व. नथूराम (44 वर्ष)
8. साहिल कर्डे पिता स्व. छन्नु लाल (18 वर्ष)
9. राजा सिंह ठाकुर पिता स्व. सुनील सिंह (23 वर्ष)
पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत, एक आरोपी पर आबकारी अधिनियम, और पांच आरोपियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126, 135(3) और 129 के तहत कार्यवाही की गई है।
ये हुई जब्ती
इन आरोपियों से दो कत्ता, एक छुरी और 6.200 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

