
बिलासपुर। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गोड़पारा विशाल शिव पंचायती मंदिर में मोहल्ले के युवाओ ने वंदे मातरम गीत गाकर भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। युवाओ ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
इस कार्यक्रम में राजा वाजपेयी, घनश्याम सिंह पवार, हरीश अवस्थी, संजय सराफ सुमित मिश्रा, भीम सोनी , सुशील शर्मा, जितेंद्र सोनी, जुगल सोनी,नरेश पवार, शंकर निषाद, ओंकार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


वंदे मातरम भारत का राष्ट्रीय गीत है जिसका संस्कृत में अर्थ है “मैं तेरी स्तुति करता हूँ। इसकी रचना सन 1876 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। इसकी रचना 1876 में की गई थी।
यह गीत पहली बार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ के विमोचन के अवसर पर कलकत्ता में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में गाया गया था।



