ब्रेकिंग

छापे की कार्रवाई के बाद पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य को ईडी ने कोर्ट से लिया 5 दिन के रिमांड पर, मचा हंगामा पुलिस बल को करनी पड़ी मशक्कत

Spread the love

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को विशेष कोर्ट ने 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।
शराब घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापेमारी के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया। ईडी ने मामले में आगे की पूछताछ के लिए चैतन्य के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड मंजूर कर ली। इससे पहले भी ईडी ने भूपेश बघेल के घर छापा मारा था, जिसमें 11 घंटे की जांच के बाद 32-33 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे। इस बार भी रायपुर, भिलाई सहित प्रदेश के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने के बाद मचे हंगामे के चलते टीम को निकलने भारी परेशानी हुई।

जबकि ईडी टीम के रायपुर दफ्तर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *