ब्रेकिंग

बिजलीं दर में वृद्धि, अघोषित कटौती और स्मार्ट मीटर के अनाप- शनाप बिलिंग के विरोध में कांग्रेस ने घेरा विद्युत मुख्यालय, साय सरकार पर लगाये पब्लिक की जेब मे डाका डालने आरोप

Spread the love

बिलासपुर। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगो के जेब मे डाका डालने, ऊपर बिजली की दर में वृद्धि, और अघोषित कटौती का आरोप लगा कांग्रेसियों ने तिफरा के सीएसपीडीसीएल मुख्यालय का हाथों में लालटेन लेकर घेराव व प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हाल ही में विधुत नियामक आयोग ने बिजली दरों में वृद्धि का ऐलान किया, जिससे कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिल गया। शहर- जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यालय का घेराव करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बिजली हाफ किया था इस सरकार ने एक तो बिजली महंगी कर दी ऊपर से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है,

जिससे शहर का हाल गांव से भी बद्तर होते जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोग हलाकान है दुगना- तिगुना बिजलीं का बिल आ रहा, कांग्रेसजनों ने विष्णुदेव सरकार पर लोगों के जेब में डाका डालने का आरोप लगाया और कटौती बन्द न होने और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी पर रोक लगाने मांग की, साथ ही मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *