

बिलासपुर । पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बिलासपुर पुलिस के फील्ड ड्यूटी और क्राइम कंट्रोल की स्थिति को पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर बताया है। वे वार्षिक निरीक्षण पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे थे जहाँ उन्होंने मीडिया के समक्ष पुलिस के प्रदर्शन को बेहतर बताते हुए कहा कि निरंतर सुधार और जनता की सुरक्षा ही विभाग की प्राथमिकता है।


आईजी डॉ संजीव शुक्ला के जिला पुलिस मुख्यालय पहुचते ही मातहत अफसरों ने उनका स्वागत कर गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इससे पहले आईजी श्री शुक्ला बिलासपुर पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया था। इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियो की बैठक ली।
उधर चल रहा रंगरोगन
आईजी डॉ संजीव शुक्ला के वार्षिक निरीक्षण के मद्देनजर शहर के सिटी कोतवाली समेत अन्य थानों और सीएसपी कार्यालयों के कायाकल्प और रंग रोगन कराया जा रहा है।निरीक्षण के बाद आईजी डॉ. शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा…
डॉक्टर संजीव शुक्ला, आई जी बिलासपुर रेंज



