ब्रेकिंग

पुल की रेलिंग से टकराई कार लगी आग, 4 के जिंदा जलने से मौत 2 को किसी तरह बाहर निकाल भेजा गया अस्पताल

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कार के पुल की रेलिंग से टकराने से कार में सवार 4 लोग जिंदा जल गए।

ये हादसा 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 की बताई जा रही है। बताया जा रहा कि कार में 6 युवक सवार थे, और मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जारही। मिली जानकारी के मुताबिक
आतुरगांव के पास पूल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पूल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई।

कहा जा रहा की सम्भवतः युवक नशे में थे, कार कांकेर शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की थी। जिसे युवराज शोरी बगैर बताए ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इनकी हुई मौत


इस हादसे में कार चला रहे 24 वर्षीय युवराज शोरी हेंमत
दीपक सूरज कार में फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। वही प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें किसी तरह कार से बाहर निकाल लिया गया सूचना पर कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घायलों का इलाज जारी

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *