
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक में लबालब भरा तालाब का पानी रात भर में सूख गया सारा पानी तालाब किनारे एक गड्ढे से रसातल में समा गया। इस घटना को कोई चमत्कार तो कोई विनाश का संकेत बता रहा। इलाके और आसपास में इस घटना से दहशत है।घटना की जानकारी ग्राम पंचायत और तहसील में देकर सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम भेजकर जांच कराने मांग की है।
मामला बरद्वार गांव का है।
पिछले सप्ताह लगातार बरसात हुई। कोटा क्षेत्र में नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई। तालाब और डबरी भी लबालब भर गए। गांव का वर्षों पुराना तालाब भी लबालब भर था, लेकिन, बीते बुधवार को एक रहस्यमयी ढंग से पूरे तालाब का पानी तालाब किनारे के एक गड़ढें नुमा सुरंग में समा गया। भरे तालाब के रातोरात सूखा देखकर लोग हैरान रह गए।ग्रामीणों ने देखा कि कैसे सुरंग में तालाब के पानी की धार समा रही है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तालाब पूरी तरह भरा था। दोपहर में देखा कि एक तरफ गड्ढा बन गया और देखते ही देखते सारा पानी उसमें समा गया। जीवन में ऐसा पहली बार देखी है। ऐसी घटना कभी नहीं हुई।

दहशत में लोग
दहशत की स्थिति ये है कि किसी अनहोनी के भय ग्रामीणों ने अपने बच्चों को तालाब तरफ जाने से मना कर दिया है। उन्हें डर है कि जमीन न धंस जाए। वहीं, किसानों को अपनी खेत और घरों की चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि पूरा तालाब का पानी सुरंग में समा गया तो कुछ भी खतरा हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

