ब्रेकिंग

आत्मानन्द परिसर मर्डर अपडेट, आरोपियों का पता चल गया तलाश जारी है, पुरानी रंजिश बताई जा रही हत्या की वजह, दो सिपाहियों पर फिर गांजा बिकवाने तोहमत

Spread the love

बिलासपुर/ सरकंडा चिंगराजपारा के स्कूल में ई रिक्शा चालक की रक्त रंजित लाश मिलने के मामले में 3 संदिग्धों का पता चल गया है। अब उनकी तलाश की जा रही है।

ई रिक्शा चालक की पत्थर से कुचलकर बेरहमीपूर्वक की गई हत्या के संदेही चिंगराजपारा के ही बताए जा रहे है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने दावा कर रही। पता चला है कि मॉमले का 1 संदेही गम्भीर रोग से ग्रसित और आदतन नशेड़ी भी है। पता चला है कि इससे पहले भी आरोपी चोरी और अन्य घटनाओं में शामिल रह चुका है, और एक बार खुद अपने गले में ब्लेड चला चुका है। यह बात भी सामने आई है कि कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसके चलते ही ई रिक्शा चालक को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों को पकड़ने सरकंडा पुलिस उनके ठिकानों छापा मार रही ही है। इसके अलावा आरोपियों से थाने के दो सिपाहियों द्वारा गांजा बिकवाने और सुबह ही सिपाहियों व आरोपियों के बीच बातचीत की भी चर्चा है।
इस मामले में कुछ और संदेहियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


ऐ साहिब ये ठीक नही


ये पहली बार नही है जब अनुशासित पुलिस विभाग पर इस तरह का दाग लगा है। इसके पहले भी इसी थाने के एक पुलिस कर्मी पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता और एक थाने के पुलिस कर्मियों पर सट्टेबाज ने सट्टा खिलाने के लिए रकम लेने की बात कही थी। जिसका प्रभाव रेजतर्रार और ईमानदारी के लिए चर्चित पुलिस कप्तान की छबि पर पड़ना स्वाभाविक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *