ब्रेकिंग

न्यायधानी में धर्मांतरण के खेल को लेकर फिर बवाल, हिन्दू संगठनों ने घेरा स्वामी आत्मानन्द स्कूल की शिक्षिका का घर, लगाया प्रार्थना सभा के आढ में मतांतरण का आरोप

Spread the love

0 पुलिस बल की मौजूदगी में हुई झड़प, लगे हर हर महादेव के नारे
0 सरकण्डा थाने दर्ज कराई लिखित शिकायत

बिलासपुर। न्यायधानी में धर्मांतरण का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा, एक बार फिर हिन्दू संगठनों ने सरकंडा थाना क्षेत्र के गीतांजलि सिटी फेस- 2 में स्वामी आत्मानन्द स्कूल की टीचर के घर मे आयोजित प्रार्थना का विरोध कर सभा के आढ में मतांतरण का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस जांच की बात कह रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गीतांजलि सिटी के फेस 2 के गली नंबर 7 में रहने वाली शिक्षिका अरुंधति साहू के मकान में मसीही समाज के विशेष प्रार्थना सभा के आयोजन की सूचना पर सर्व हिन्दू समाज के राजीव शर्मा ने हिन्दू  संगठन के साथ मौके पर पहुंच पुलिस को कॉल किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई, स्थानीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में यहाँ लंबे समय से धर्मांतरण हो रहा है। मकान से करीब 25 से 30 लोग बाहर निकले। हिंदू संगठनों ने मौके पर नारेबाजी करते हुए इसका विरोध किया। इस दौरान मसीही समाज के लोगों से उनकी तीखी बहस भी हुई। अरुंधति साहू आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका बताई जा रही है। हिंदू संगठनों ने सरकंडा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

नीलेश पाण्डेय,टी आई सरकंडा थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *