ब्रेकिंग

मवेशियों ने हाईकोर्ट के मुख्यद्वार के सामने लगाया डेरा, लगा रहे गुहार बचा लीजिए मायलार्ड

Spread the love

बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जब प्रशासन ने मवेशियों के उचित प्रबन्धन के लिए ठोस पहल नही की तो गायें हाईकोर्ट के मुख्यद्वार तक पहुँच गई। जैसे वे कह रही देख लीजिए साहब…ये तस्वीरें राजमार्ग से लगे हाईकोर्ट के मुख्यद्वार के सामने की है…

आप खुद इस वीडियो को देखिये कैसे मुख्य सड़क पर हाईकोर्ट के मुख्यद्वार के सामने मवेशी बैठे है, जिससे इस रोड पर आए दिन हादसे हो रहे इन हादसों में कभी मवेशी वाहनों की टक्कर से घायल हो रहे मर रहे तो कभी… राहगीर…

हाल ही में रतनपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 17 मवेशियों की मौत और 5 मवेशी घायल हुए थे। ये तस्वीर केवल राजमार्ग की है ऐसा नही है, शहर की सड़कों से लेकर शहर सीमा से लगे हाइवे और अन्य सड़को पर ऐसे ही मवेशियों के जमघट देखा जा सकता है।
ये स्थिति तब है जब निगम प्रशासन द्वारा लगातार इस रोड से मवेशियों को पकड़ने अमला भेज रहे मवेशियों को पकड़कर ले जाया भी जा रहा फिर भी ऐसे हालात है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *