ब्रेकिंग

बिलासपुर का रिवर व्यू बना रफ्तार, स्टंट और अय्याशी का अड्डा, न कानून का डर न संस्कारों की कद्र, प्रशासन बेबस, शहरवासी नाराज़…

Spread the love

बिलासपुर,,, कभी सुकून और शांति के लिए जाना जाने वाला रिवर व्यू अब रफ्तार, रोमांच और अराजकता का पर्याय बनता जा रहा है। जहां पहले परिवार और बुजुर्ग सैर-सपाटा करने आया करते थे, वहीं अब यह स्थान युवाओं के स्टंट, हुड़दंग और अय्याशी का अड्डा बन चुका है।

कार और बाइक से तेज रफ्तार स्टंटबाजी तो आम हो चुकी है, लेकिन हाल के दिनों में सामने आए अश्लील वीडियो और सार्वजनिक अभद्रता की घटनाओं ने शहर की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवाओं को कार के अंदर और खुले में अशोभनीय हरकतें करते देखा गया है, जिससे लोगों में नाराज़गी का माहौल है।

हर शाम जैसे ही अंधेरा छाता है, रिवर व्यू का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। लड़के-लड़कियों की टोलियां ऊधम मचाने, अश्लील हरकतें करने और स्टंट दिखाने वहां पहुंचती हैं। ये सब सिर्फ रोमांच के लिए नहीं, बल्कि वीडियो बनाकर वायरल करने के इरादे से किया जा रहा है।

हालांकि पुलिस ने कुछ मामलों में जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने का दावा किया है, लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि न तो डर का माहौल है और न ही कोई सुधार दिख रहा है।

परिवारों के लिए अब रिवर व्यू जाना असुरक्षित और असहज हो गया है। स्थानीय लोग बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की चुप्पी से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि जुर्माने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सख्त और स्थायी कार्रवाई की ज़रूरत है।

अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन शहर की संस्कृति और सुरक्षा को फिर से बहाल कर पाएगा, या रिवर व्यू ऐसे ही बिगड़ता रहेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *