
0 नाले नालियों के बारिश पूर्व सफाई के दावों की खुली पोल
0 साँप बिछु का डर, जनजीवन अस्त- व्यस्त

बिलासपुर। बुधवार- गुरुवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया, नाले-नालियों में मलबा भरा होने के कारण सड़को और गलियों का नजारा नाले-नरवा जैसा दिखा।
ये तस्वीरें सीपत रोड मुख्य मार्ग, जोरापारा, बासन्ती विहार बंधवापारा है जहां सड़को और गलियों पर सैलाब की तरह पानी बहता रहा, लोगो को रतजगा कर बाल्टी मग लेकर घरों से पानी उलीचना पड़ा।
शहर के पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार गोलबाजार, टिकरापारा समेत सभी जगह ऐसा ही नजारा दूसरे दिन गुरुवार को दिखा आप भी इन तस्वीरों में देखिए कैसे ट्रिपल इंजन की सरकार, स्मार्ट सिटी के तमगे और देश के दूसरे स्वच्छ शहर के गौरव वाले न्यायधानी की सड़कों पर सैलाब बह रहा…






