ब्रेकिंग
Uncategorized

ऐंन सावन पर्व के बीच साउथ विहार एक्सप्रेस को रद्द करने के विरोध में बाबा भक्तों ने डीआरएम दफ्तर घेर किया जंगी प्रदर्शन, मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंप दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, कहा नही मांनी मांगे तो करेंगे रेल रोको आंदोलन…

0 लगे आ रहे भगवाधारी ट्रेन चलाने करो तैयारी के नारे

0 बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है के नारे लगाते भरी बारिश में रामलीला मैदान से निकाली रैली

बिलासपुर,,,, मछरदानी लगाकर रेलवे स्टेशन में रतजगा करने वाले बोल बम भक्तों का गुस्सा तब भड़क गया जब रेलवे ने ऐंन सावन के पवित्र माह में छत्तीसगढ़ से जसीडीह के बीच चलने वाली एक मात्र ट्रेन साउथ विहार एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया, इससे भड़के बाबा भक्तों ने सोमवार को तोरवा थाने के बगल रामलीला मैदान से डीआरएम कार्यालय तक रैली निकालकर जंगी प्रदर्शन किया और डीआरएम को ज्ञापन सौंप इस ट्रेन को नियमित चलाने और भक्तों के लिए और ट्रेनो की व्यवस्था करने की मांग की है! साथ ही मांग पूरी न होने पर डी आर एम को एक सप्ताह के बाद रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी…!

हर साल पवित्र सावन माह में छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में बाबा भक्त भोले नाथ को जल अर्पित करने बाबा बैद्यनाथ धाम जाते है! हर बार की तरह रेलवे द्वारा इस बार भी ट्रेनों को रद्द करने का कुचक्र करने का आरोप लगा… बाबा भक्त तोरवा थाने के बगल राम लीला मैदान में एकत्र हुए… यहाँ से भगवा वेशधारी बाबा भक्त बोल बम और रेल प्रशासन हाय हाय के नारे लगाते… डी आर एम कार्यालय पहुंचे….

बाबा भक्तों के आक्रोश को देखते हुए… रेलवे और स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा राम लीला मैदान से लेकर डी आर एम कार्यालय तक पुलिस बल तैनात कर तगड़ी घेराबंदी की कोशिश की गई… पर बाबा भक्तों ने बोल बम का नारा है! बाबा एक सहारा है! के नारे लगा पुलिस बल और बैरिकेट को तोड़ते धकियाते डी आर एम कार्यालय के अंदर घुस गए… बाबा भक्तों ने डी आर एम के समक्ष ऐन पवित्र सावन माह में ट्रेन को निलंबित करने पर नाराजगी जताते हुए… जवाब तलब किया… कि अदाणी, अंबानी की कोयला गाड़ी कैसे चल रहे, बाबा भक्तों ने एक स्वर में निलबित ट्रेन को बहाल करने और बाबा भक्तों के बढ़ते जन समूह को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग रखते हुए… एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए… कहा कि यदि इस अवधि में उनकी मांग पूरी नहीं की जाती तो वे रेल रोको आंदोलन करने बाध्य होंगे….
डीआरएम ने बोलबम भक्तों की पूरी बात सुनी और उनके इस विरोध व मांग से रेल मुख्यालय के उच्चाधिकारियों को अवगत करा बाबा के भक्तजनों के हित में उचित निर्णय लेने आश्वासन दिया।

संतोष गर्ग, बाबा भक्त
राकेश रंजन, डीआरएम बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button