ब्रेकिंग

DSP की अंतरजातीय शादी पर गांव में बवाल, परिवार का सामाजिक बहिष्कार, धमकी और प्रताड़ना पर केस दर्ज, अब आरोपी शिकंजे में, कानून के आगे रूढ़ियों की हार तय…

Spread the love

बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में समाज ने DSP के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है! दूसरे समाज की लड़की से शादी करने पर उन्होंने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है! इसके साथ ही वो गांव में रहने वाले भाई- बहन को प्रताड़ित कर रहे थे! DSP मेखलेंद्र प्रताप सिंह सरगुजा संभाग में पदस्थ हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है! यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग में डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह पोस्टेड है! कुछ समय पहले उन्होंने दूसरे समाज की युवती के साथ शादी की. इस फैसले से ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी!!! अब उन्होंने डीएसपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया गांव में परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप है। सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे परिवार पुलिस से मदद की गुहार लगाई! इस मामले में कोटा थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र पाल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलाहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है! इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा कि, मेखलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शिकायत की गई कि, सामाजिक रीती- रिवाज से शादी करने के बाद भी कुछ लोग उसे बहिष्कृत करने की बात कहकर डरा- धमका रहे! जिसके बाद इस मामले की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई! जिसके बाद नियमानुसार केस केस दर्ज कर लिया गया है!

बाइट,,, अर्चना झा ASP ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *