
बिलासपुर,,,, सोमवार रात ज्वाली पुल तेलीपारा व्यक्लपित मार्ग पर किसी को मार कर दफन करने की सूचना से हड़कंप मच गया, सूचना पर सीटी कोतवाली CSP सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी विवेक पांडेय भी मौके पर पहुंच गए!!!

सोमवार रात टार्च लेकर शराब पीने पहुंचे मदिरा प्रेमी ज्वाली नालें के किनारे झुरमुट में शराब पीने पहुंचे तो वहां एक पत्थर के नीचे कपड़े से लिपटे चमड़ी दिखी, लाश के संदेह में घबराए शराबी वहां से तत्काल फाड़ी हो गए!

पुलिस को सूचना भी पहुंच गई! इधर सूचना पर CSP और कोतवाल भी दलबल समेत मौके पर पहुंच गए!

क्राइम सिन डू नॉट क्रॉस की पट्टी लगवा दी, ठेकेदार को कॉल कर गड्ढ़ा खोदनवाने मजदूर बुला लिए गए, गधा गड्ढ़ा खोदा गया तो कफ़न दिख गया, पूरी मिट्टी को हटवाकर जब कफ़न उठाया गया तो लाश कुत्ते की निकली!!!

अब ये शरारत है! या अकस्मात पुलिस के अफसर परेशान रहे, कर्मचारी परेशान हुए, मजदूर बुलवाकर खुदाई करानी पड़ी, कड़ी मशक्कत हुई, समय खराब हुआ, क्या ये किसी की शरारत है! या फिर पुलिस को आजमाया गया है! जो भी हो यदि शरारत है! तो ऐसे तत्वों की खोज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जन सेवक पुलिस को कोई नाहक परेशान न करे!
