
बिलासपुर,,,, गंभीर और दुर्लभ जन्मजात बीमारी Bilateral Choanal Atresia से जूझ रहे एक नवजात को श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने सफल उपचार के बाद नया जीवन दिया… करीब एक सप्ताह वेंटिलेटर सपोर्ट, जटिल सर्जिकल उपचार और लगभग 30 दिनों की सतत चिकित्सा व विशेष नर्सिंग देखभाल के बाद नवजात स्वस्थ होकर अपने माता-पिता के साथ घर लौट गया…
लोरमी के डोंगरी पारा, वार्ड क्रमांक-2 निवासी गौसिया परवीन के नवजात का जन्म 03 जुलाई 2026 को हुआ था… जन्म के तत्काल बाद उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी… जांच में दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद पाए गए… गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसी दिन उसे बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे… डॉ. श्रीकांत गिरी के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया… बच्चे की सांस और ऑक्सीजन की स्थिति नियंत्रित करने के लिए करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया… स्थिति स्थिर होने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बंद नासिका मार्ग को खोलने के लिए आवश्यक जटिल सर्जिकल उपचार किया… इसके बाद भी नवजात को लगातार निगरानी और विशेष नर्सिंग देखभाल में रखा गया…


डॉ. श्रीकांत गिरी ने बताया कि Bilateral Choanal Atresia एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है! जिसमें नाक के दोनों पिछले वायुमार्ग जन्म से बंद रहते हैं! नवजातों में नाक से सांस लेना महत्वपूर्ण होने के कारण दोनों मार्ग बंद होने पर गंभीर श्वसन संकट और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है! समय पर उपचार नहीं मिलने पर स्थिति जानलेवा भी बन सकती है!

इस चुनौतीपूर्ण उपचार में डॉ. श्रीकांत गिरी, डॉ. रवि द्विवेदी, डॉ. अंकित ठकराल, डॉ. प्रणव अंधारे, डॉ. विशाल मांझी और डॉ. मोनिका जायसवाल सहित पूरी मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही… अस्पताल प्रबंधक नवल वर्मा के मार्गदर्शन में नर्सिंग व सपोर्ट स्टाफ ने भी लगातार देखभाल की…
करीब 30 दिनों के उपचार के बाद 08 अगस्त को नवजात को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दी गई… बच्चे को स्वस्थ देखकर माता-पिता भावुक हो उठे और उन्होंने चिकित्सकों व पूरी टीम का आभार जताया… अस्पताल प्रबंधन ने इसे टीम वर्क, समय पर उपचार और सतत निगरानी की सफलता बताया….
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 9, 2026श्री शिशु भवन की टीम ने रचा कमाल, जन्म से बंद थीं सांसों की दोनों राहें फिर भी नहीं हारी नन्ही जान! एक सप्ताह वेंटिलेटर, जटिल सर्जरी और 30 दिन की जंग के बाद स्वस्थ होकर मां-बाप की गोद में लौटा नन्हा फरिश्ता…
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….

