ब्रेकिंग

रहने को घर नही, उच्च शिक्षा की इक्छा नेत्रहीन विद्यार्थियों ने फिर लगाई हॉस्टल की व्यवस्था देने गुहार, कहा 6 बार आवेदन दे चुके न जिला प्रशासन सुन रहा न समाज कल्याण विभाग

Spread the love


0 तिफरा आश्रयदत्त कर्मशाला के अफसरों की हठधर्मिता

0 दृष्टिबाधित विद्यार्थी साल- डेढ़ साल से कर रहे संघर्ष

बिलासपुर ,,,, दृष्टि बाधित होनहार विद्यार्थियों ने मंगलवार को फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उच्च शिक्षा के लिए हॉस्टल की व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है!
इन दृष्टि बाधित विद्यार्थी का कहना है कि वे 60 छात्र SBR कॉलेज में विभिन्न संकायों में अध्यनरत है! 12 वी तक की पढ़ाई उन्होंने तिफरा के आश्रय दत कर्मशाला के ट्रेनिंग सेंटर से की है! परन्तु कॉलेज की पढ़ाई के लिए उनके हॉस्टल की व्यवस्था नहीं है! इसीलिए वे कलेक्टर के पास फिर गुहार लगाने आए है! इन दृष्टि बाधित विद्यार्थियों का कहना है, कि वे बिल्हा, तखतपुर, कवर्धा, और आसपास के जिले और संभाग के रहने वाले है! उन्हें आगे पढ़ने और बढ़ने की इच्छा है! पर आवास की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें नियमित क्लास अटेंड करने में परेशानी हो रही है! इसके लिए वे अब तक कलेक्टर, और समाज कल्याण विभाग को 6 से 7 बार आवेदन कर चुके है! और साल 2 साल से संघर्ष कर रहे है!
उनका कहना है! कि तिफरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रय दत कर्मशाला में 80 से 100 सीट है! जो एक ट्रेनिंग सेंटर है! इस सेंटर में वर्तमान में महज 20 छात्र ही ट्रेनिंग ले रहे है! उनके रहने की वहां पर्याप्त व्यवस्था है! प्रशासन से मांग है! कि उन्हें वहीं या और कही हॉस्टल की व्यवस्था दी जाए, ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ सकें! कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है! इसीलिए वे लोग फिर से कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाने आए है!

रमऊ राम जगत, दृष्टि बाधित छात्र बीए फाइनल छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *