
बिलासपुर,,,, अब प्रदेश के लोक स्वस्थ मंत्री (PHE) के न्यायधानी के बगले के पीछे के सागौन पेड़ की जड़ से पानी की अविरल धारा बहने का मामला सामने आया है!


7 दिन हो गए आसपास के लोग इस चमत्कारी घटना से न सिर्फ आश्चर्यचकित है! बल्कि पेड़ के तने पर धोती लपेट नारियल चढ़ाकर पूजन अर्चन भी कर रहे है!

इसको लेकर तरह तरह की चर्चा भी है! कोई कह रहा है! कि बजट बिना खर्चे और बिना पाइप लाइन के मंत्री के बंगले के पीछे से विकास की गंगा बह रही है! तो कोई इसे चमत्कार मान रहा है!
मौके पर पहुंची CGDNA की टिम ने पेड़ की जड़ से बह रही अविरल धारा की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया नजारा क्या है! इन तस्वीरों में आप खुद देख लीजिए…
गौरतलब है! कि जिले में इस तरह की यह दूसरी अदभुत घटना है! जिसे चमत्कार माना जा रहा है! इससे पहले भी तखतपुर क्षेत्र के एक गांव के तालाब का पानी एक गड्ढे के जरिए रातों रात पाताल में समा गया, और पूरा तालाब सूखने की घटना भी सामने आ चुकी है! इन आश्चर्यजनक घटनाओं को कुछ लोग शुभ अशुभ संकेत भी मान रहे है!



