ब्रेकिंग

महाबली श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर गुरु को शहर में गूंजेगा बजरंगबली- बजरंगबली गली गली म नाम हे, गोलबाजार हनुमान मंदिर में प्रभु श्री राम जी और रामभक्त श्री हनुमानजी के मिलन का जीवंत झांकी होगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र

Spread the love

बिलासपुर/ गुरुवार को श्रीरामभक्त श्री हनुमानजी के प्रकटोत्सव को यादगार बनाने शहरभर में विभिन्न आयोजन की तैयारी है।अरपापार चाँटीडीह में जहां नवधा रामायण भक्ति की धूम मची है तो चिंगराजपारा श्री रामलीला की। गोलबाजार संकट मोचन श्री हनुमान मन्दिर समिति के सेवादारों ने भी प्रकोटोत्सव को भव्य बनाने तैयारी की है। यहाँ अयोध्या से पधारे कलाकार अनिल कुमार द्वारा मर्यादापुरषोत्तम भगवान श्री राम और रामभक्त श्री हनुमान जी के मिलन के रामायण के एक भावुक प्रसंग के जीवंत झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।

इसके अलावा अयोध्या में विराजमान प्रभु श्री रामलला की अपने प्रिय भक्त श्री हनुमान जी से भेंट का अद्वितीय दृश्य दिखाया जावेगा। गली मुहल्लों के हर चौक- चौराहों के हनुमान मंदिरों में सेवादार मंदिर के रंग रोगन और सजावट में जुटे रहे।

भोग प्रसाद, पूजन सामग्री और झंडों का रहा जोरदार कारोबार

श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर बाजारों में भक्तों की भीड़ रही, लोग भगवा झंडे, हनुमानजी को भोग लगाने लड्डु, फल और भंडारे के लिए सामान खरीदने बाजारों में खरीददारी करने निकले।

संकट मोचन ने किया निदान

एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत का असर श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर खुलकर दिखा, भोग भंडारे के लिए गैस संकट को देखते हुए कई समितियों ने भट्टी से भंडारा बनाने टाल से लकड़ियां मंगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *