ब्रेकिंग

सीएम पहुंचे राज भवन फिर उड़ा मंत्री मंडल विस्तार का धुर्रा, नेताओं और उनके पिछलग्गुओ की धड़कने तेज….

Spread the love




बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राजभवन पहुंचने से एक बार फिर मंत्री मंडल विस्तार के ठहरी संभावनाओं पर लहर उठने लगी है! चर्चा है! कि 1 साल 7 माह बाद आधे अधूरे मंत्री मंडल का विस्तार अब होगा! इसके साथ ही एक बार फिर इस बात की चर्चा शुरू हो गई, कि मंत्री मंडल में कौन कौन नेता फिट बैठ सकते है! संभागवार, जातिवार समीकरण को लेकर भी चौक चौराहों पर चर्चा रही, कई नाम को लेकर दावे किए जाते रहे, कि शर्त लगा लो फला भैया मंत्री बन रहे है! कहा जा रहा है! कि मंत्री मंडल में सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय समीकरण पर जोर दिया जा रहा है! चर्चा इस बात की भी है! कि नए चेहरों को तवज्जो दी जाएगी, या फिर पुराने चेहरे भी शामिल होंगे!



संभागवार स्थिति

छत्तीसगढ़ में 5 संभाग है! बिलासपुर संभाग से 1 उप मुख्यमंत्री और 2 मंत्री समेत कुल 3 मंत्री है! तो वहीं सरगुजा संभाग से खुद मुख्यमंत्री और 1 मात्र महिला मंत्री समेत 4 मंत्री है! जबकि दुर्ग संभाग से 1 उप मुख्यमंत्री समेत कुल 2 मंत्री ही है! प्रदेश की राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग से केवल 1 मंत्री ही है! ऐसे में रायपुर और बस्तर संभाग से मंत्री बनाए जाने की अटकलें भी चल रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *