ब्रेकिंग

भाजपा में योगेश बोले की बड़ी ताजपोशी: संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, नई ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, बोले— नेतृत्व के भरोसे पर पूरी निष्ठा से उतरूंगा खरा…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ नेता योगेश बोले को नगर निगम के एल्डरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है! उनकी ताजपोशी को संगठन में नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है! नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है! तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है!
योगेश बोले लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं! संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क और विभिन्न अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है! राजनीतिक जानकारों का मानना है! कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी…
नई जिम्मेदारी मिलने पर योगेश बोले ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है! उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे… उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *