ब्रेकिंग

65 करोड़ खर्च करने के बाद भी खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी सूख रही फसल, बिजली भी ठप मस्तूरी क्षेत्र के दर्जन भर गांव के ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे बिजली पानी मांगने…

Spread the love

00 कहा खेतों में पड़ी दरार सुख रही फसल…
00 बिजली भी रुला रही बहा रहे पसीना…

बिलासपुर,,,, मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी, चिल्लाटी, केवटाडीह समेत करीब दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप ठप विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराने और खेतों में सुख रही खड़ी फसल को बचाने गुहार लगाई है!

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और किसानों ने बताया कि बारिश के आभाव में उनके खेत में खड़ी फसल सुख रही है! खेतों में दरार पड़ गए है! पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में इन गांवों में पानी पहुंचने 67 लाख रुपए की लागत से नहर का निर्माण कराया गया था! इसके बावजूद आज तक उनके खेतों में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है! बारिश हो नहीं रही जिसके कारण खेतों में खड़ी फसल सुख रही है! ऐसे में उनके सामने भूखों मरने की नौबत है! इसके अलावा बदहाल विद्युत व्यवस्था भी उनके लिए परेशानी का सबक बना हुआ है! जिसके चलते उनकी दैनिक जीवन शैली और खेती बर्बाद हो रही है! ग्रामीणों का कहना है! कि उन्होंने कई बार विधायक दिलीप लहरिया प्रशासन के अफसरों और बिजली विभाग के अफसरों से शिकायत भी की इसके बावजूद न तो उनके खेतों पर पानी पहुंच रहा, और न ही बदहाल विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार हुआ, ग्रामीणों ने व्यवस्था नहीं सुधरने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *