ब्रेकिंग

धारदार चाकू और नकली पिस्टल लेकर दबंगाई दिखाने वाले आरोपी सुमित की पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Spread the love

बिलासपुर–सिटी कोतवाली पुलिस ने धारदार चाकू और पिस्टल नुमा लाईटर दिखा सरेराह लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी को पकड़कर उसकी हेकड़ी निकाल दी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कतियापारा का सुमित वर्मा कतियापारा संतोषी मंदिर के पास धारदार हथियार और एक नकली पिस्टल वाला लाइटर लेकर सरेराह आने जाने वालों कों धमका कर दबंगाई दिखा रहा है। सूचना पर तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और उसके पास से
से एक पिस्टल वाला लाइटर और धारदार चाकू बरामद कर उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी। पकड़ा गया आरोपी 29 वर्षीय सुमित वर्मा पिता मितलाल वर्मा के खिलाफ अप.क्र. – 608 / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया।
इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर कृष्ण कुमार पाण्डेय, आर. रत्नाकर सिंह, संजय श्याम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *