ब्रेकिंग

बीपीएल में भकाभक, किसी का सिर फूटा किसी का माथा, दोनो पक्ष पहुँचे सरकंडा थाना एक दूसरे पर आरोप लगा कराई एफआईआर…

Spread the love



बिलासपुर,,,,  सरकंडा थाने के सामने खेल परिसर में चल रहे ब्राम्हण प्रीमियर (लीग) के मैदान में शुक्रवार 21 नवंबर की रात  दो गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना ने खेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन समिति पर सवाल खड़े  कर दिए कि सड़क और चौराहों में तो दूर खेल मैदान में भी बच्चे सुरक्षित नही है।

                        खबर है कि
करबला रोड के व्यापारी और चकरभाठा क्षेत्र के युवक रात करीब 11.30 बजे मैदान पर थे,  तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो मैदान में घुस आई , आरोप है

कि गाड़ी से उतरे आयुष दुबे, नवीन गोस्वामी, शिवम मिश्रा और सुशांत सराफ ने गाली गलौच कर लात-घूसों से हमला किया  मैदान में मचे दनादन मारपीट के बाद दोनों पक्ष सरकण्डा थाने पहुचे और ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई ।

पुलिस ने घटना स्थल के वीडियो जुटा आगे कार्रवाई की बात कही है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और और आयोजकों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिये है, क्योकि शहरवासियों ने तो अपने बच्चों को खेल जगत में शहर का गौरव बढाने भेजा है और लीग ने भी सामाजिक एकता का दम्भ भरा था तो ये कैसी दनादन वाली एकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *