ब्रेकिंग
Uncategorized

बिना वॉरंट पुलिस की दबिश मेडिकल संचालक ने पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप, सीसीटीवी के कैद हुई पूरी घटना…

बिलासपुर,,,  जिले में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस पर बिना वॉरंट के जबरन तलाशी लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चिल्हाटी निवासी अरुण कुमार कुर्रे ने बताया कि वे अपने प्रिंस पुष्कर मेडिकल स्टोर में बैठे थे, तभी तीन पुलिसकर्मी दुकान पर पहुंचे।

इनमें से एक का नाम संतोष राठौर बताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने किसी युवक को पकड़कर मेडिकल से नशे की दवा खरीदने की बात कही और बिना किसी तलाशी वॉरंट के दुकान की तलाशी ली। अरुण कुर्रे का कहना है कि उनके मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। तलाशी के दौरान कोई प्रतिबंधित या नशे की दवा नहीं मिली, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें थाने बुलाने की धमकी देकर चले गए।


मेडिकल संचालक का कहना है कि ड्रग्स इंस्पेक्टर हर 3 से 6 महीने में नियमित जांच करते हैं और अब तक किसी भी प्रकार की अवैध दवा उनके पास नहीं पाई गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की विभागीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button