0 चांद छिपा बादल में सोलह श्रृंगार कर दर्शन के लिए घरों से निकली महिलाएं
0 शहर में देर रात तक करते रहे चन्द्र दर्शन के लिये टकटकी लगाए इंतजार


बिलासपुर। पति के दीर्धायु और परिवार के मंगलकामना का पर्व करवा चौथ का पर्व कार्तिक पक्ष की चतुर्थी पर रविवार को देश विदेश और शहर समेत अंचल भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
मताओ बहनों बहन भाभियों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात में चांद निकलने का इंतजार किया। सोलह श्रृंगार कर पारम्परिक परिधान व गहने धारण कर ।महिलाएं भगवान चन्द्रदेव के दर्शन करने अपने घर की छतों या गलियों में निकल आसमान की ओर चांद के दर्शन करने टकटकी लगते दिखी। रात करीब 9 बजे तक आसमान में छाए काले बादल के कारण चांद के दर्शन न होने पर भगवान गणपति को आर्ध्य दे अपने-अपने पतिदेव का पूजन करने के बाद उनके हाथ से जलग्रहण करने के बाद फलाहार ग्रहण कर व्रत का पालन किया।
छाबड़ा हाउस

भगवान चन्द्रदेव के दर्शन और गणपति पूजन के लिये घरों में बेटी बहुओं और आसपड़ोस की महिलाएं एकत्र हुए जिससे उत्सव जैसा माहौल रहा। सूर्या होटल के संचालक सुनील छाबड़ा के आदर्श पंजाबी कॉलोनी में व्रतियों ने सामूहिक पूजन कर भगवान चन्द्रदेव और देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की।
शांति लॉज-

वही जूना बिलासपुर शांति लॉज में बंटी बतरा के निवास में भी सामूहिक भजन पूजन का आयोजन किया गया।
लाल खम्भा चौक रतनपुर

रतनपुर बनियापारा लाल खंभा चौक स्थित जागेश्वर दुबे(नान्ही महाराज) के निवास पर भी भगवान श्री गणेश और चन्द्रदेव की पूजा अर्चना की गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

