ब्रेकिंग

गौ सेवकों की पहल रंग लाई, कमिश्नर ने दिए गोठानों की व्यवस्था सुधारने के आदेश, सेवा को मिलेगा मानदेय, अब हर गौवंश होगा चिन्हांकित, वोलंटियर्स की सूची भी मांगी गई…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  मां अंजना गौ सेवा समिति के सदस्यों ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार से सौजन्य मुलाकात कर शहर में संचालित सभी गौठानों के सुव्यवस्थित प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की! गौ सेवकों ने कमिश्नर के समक्ष शहर के विभिन्न गौठानों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और संसाधनों की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की तथा उनके समुचित संचालन हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की!



गौ सेवकों ने मांग की कि गौठानों में सेवा करने वाले स्वयंसेवकों (वोलंटियर्स) की आधिकारिक नियुक्ति की जाए और उन्हें नियमित रूप से मानदेय राशि प्रदान की जाए, ताकि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गौ सेवा कर सकें! इसके साथ ही शहर के सभी गौवंशों की जनगणना कर प्रत्येक गौवंश को टैगिंग (बिल्ला लगाकर) के माध्यम से चिन्हित किया जाए, जिससे यह ज्ञात हो सके कि कौन सा गौवंश किस गौ पालक के पास है!



गौ सेवकों की बातों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सिरर्गिट्टी जोन के संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से गौठान की व्यवस्था सुधारने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया! साथ ही कमिश्नर ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में बनने वाले गौठानों में सेवा देने के इच्छुक सभी गौ सेवकों की सूची तैयार कर निगम को भेजी जाए, ताकि उन्हें उचित रूप से शामिल किया जा सके।

समिति की ओर से यह भी सुझाव दिया गया कि निगम और गौ सेवा समितियां मिलकर एक संयुक्त कार्य योजना बनाएं, जिससे गौठानों का संचालन पारदर्शी, सुनियोजित और प्रभावी हो सके। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *